

नर्मदापुरम / आज मंगलवार को वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश नर्मदापुरम के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए संकल्प लिया कि हम सभी अपने अपने घरों में माटी के गणेश की स्थापना करेगें, उन्हीं की पूजन आरती करेगें। ताकि धर्म ओर श्रद्धा के साथ साथ पर्यावरण भी सुरक्षित रहे। संस्था द्दारा सभी को माटी के गणेश जी प्रदान कि किये गये। आयोजन में महिला संभागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार, संभागीय उपाध्यक्ष भारती अग्रवाल, जिला अध्यक्ष उषा अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष माया अग्रवाल, भावना चावरा, नगर अध्यक्ष शारदा जैन, नीता ओशीन, जयंती जैन, सुनीता आशीष अग्रवाल, ज्योति जैन, सुनीता अग्रवाल, रचना मस्ते, अनीता आर एल जैन, ज्योति अग्रवाल, अनीता अरुण जैन, रेखा अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, अंजू ओशीन, विनीति जैन, शिखा खंडेलवाल, रेखा अग्रवाल, अरमान जैन, नेहा अग्रवाल आदि उपस्थित रही। सभी ने जयगणेश के जयघोष के साथ नारे लगाये।

