
नर्मदापुरम / समेरिटंस आईसीएसई विद्यालय पिपरिया के बच्चों ने मंगलवार को मानव श्रृंखला बनाकर भगवान गणेश की छवि को उकेरा। इसके पूर्व विद्यालय के कला शिक्षक अनिल बानोरिया ने एक कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें बच्चों को मिट्टी के गणेशजी बनाना सिखाया गया एवं बच्चों ने गणेश जी बनाना सीखा।

