
नर्मदापुरम / गुजराती बाज खेडावाल समाज की कु. शिवांगी सेलट ने सीएस (कंपनी सेकेटरी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार एवं समाज का नाम गौरवान्वित किया है। शिवांगी स्व. श्री राजकुमार सेलट और श्रीमती वसुधा सेलट की सुपुत्री है। माता वसुधा सेलट के कठिन परिश्रम, परिजन तथा गुरुजनो के आशीर्वाद से यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। मध्य क्षेत्रीय गुजराती बाज खेडावाल समाज कार्यकारिणी सदस्य सौरभ तिवारी, गुजराती बाज खेडावाल ब्राह्मण समाज नर्मदापुरम अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती मोनिका दुबे एवं समाज के अशोक दुबे, दीपक गजानन भट्ट (जबलपुर), डा. सिंधुचरण दुबे, आलोक दुबे, नारायण शंकर तिवारी, सुनील जोशी, विनोद तिवारी, ओपी तिवारी, अनुराग दुबे, संतोष जोशी, अंजली दुबे, एकता दुबे, पुष्पा जोशी, सिंधु दुबे, दीपिका जोशी आदि ने शुभकामनायें दी है। सामाजिक सदस्य दीपक गजानन भट्ट ने बताया कि एमएस यूनिवर्सिटी बडोदरा गुजरात से बीए एलएलबी से स्नातक करने के पश्चात स्नात्तकोत्तर अध्ययन हेतु कंपनी सेकेट्री विषय का चयन किया था।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

