
इटारसी / सर्प मित्र आमिर कुरैशी और उनके साथी दीपक पवार और सोहन कतिया को सूचना मिली कि ग्राम धाई में रहने वाले वाले संदीप ठाकरे ने फोन कर के सूचना दी कि कुछ दिनों से उनके घर में सर्प दिखाई दे रहा है, तो मौके पर सर्प मित्र आमिर कुरैशी और दीपक पवार और सोहन कतिया मौक़े पर पहुंचे। एक घंटे की मेहनत के बाद सर्प मिला। जिसके तत्पश्चात सर्प को सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग में दिखाकर जंगल में पुनर्वास के लिए छोड़ दिया। सर्पमित्र आमिर कुरैशी ने बताया कि बरसात के समय में सर्प के बिल में पानी चला जाता है तो वह अपने बिल से बाहर निकल आते हैं और लोगों के घरों में घुस जाते हैं एवं अगर किसी को सर्प दिखें तो घबराएं नहीं सर्प मित्र को फोन करें, जिससे सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।

