

नर्मदापुरम / श्री धाम वृदांवन में श्री जगन्नाथ मन्दिर परिक्रमा मार्ग में चल रही कथा पांडाल में बड़े धूमधाम से बाबा रामदेव जी का जन्म महोत्सव मनाया। प्रसिद्ध कथा वाचक एवं बाबा रामदेव जी के जम्मा जागरण के भजन सम्राट पंडित राकेश दीक्षित महाराज ने श्री वृदांवन धाम से बाबा रामदेव जी का हेला लगाया, म्हारो हेलो सुनो जी रामा पीर एवं खम्मा खम्मा ओ म्हारा रूणिचा रे धणिया ऐसे अनेक मनमोहक भजन सुनाकर सभी को आनंदित किया एवं ब्रज मंडल मे जहाँ राधे राधे नाम की अद्भुत लीला है। वहां भी जय बाबा री बाबा भली करे का जयघोष हुआ और सभी भक्तों एवं यजमान श्री गणेश प्रसाद गौर एवं पूरे परिवार ने परम आनन्द प्राप्त किया।

