टीकमगढ़। बीते दिनों 14 अगस्त 2025 को पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुंडेश्वर में संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 11वीं की छात्रा आस्था अहिरवार की मौत हुई थी एवं गणेशगंज निवासी छात्र नितिन अहिरवार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में 04 अगस्त 2025 को महेंद्र सागर तालाब में मिला था जो रोजाना की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर गया हुआ था इन दोनों मामलों को लेकर अहिरवार समाज ने मंगलवार 26 अगस्त 2025 को जन आक्रोश रैली निकालकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और इन दोनों मामलों में निष्पक्ष और न्याय पूर्ण कार्यवाही की मांग की। जन आक्रोश रैली सिविल लाइन स्थित एक स्थानीय गार्डन से प्रारंभ हुई और कलेक्ट्रेट पहुंची जहां ज्ञापन सौंपा गया पहले अहिरवार समाज के लोग गार्डन में एकत्र हुए और वहां छात्रा आस्था अहिरवार और नितिन अहिरवार दोनों को श्रद्धांजलि दी गई उसके पश्चात जन आक्रोश रैली प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट पहुंची।छात्रा आस्था अहिरवार के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और मामले में निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की है वहीं नितिन अहिरवार की मौत भी संदिग्ध परिस्थितियों में परिजन बता रहे हैं जिसमें भी जांच कार्यवाही की मांग की जा रही है इन्हीं दोनों मामलों को लेकर जन आक्रोश रैली अहिरवार समाज द्वारा निकाली गई और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें भारी संख्या में अहिरवार समाज के लोग शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि छात्रा आस्था और नितिन इन दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर अहिरवार समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर न्याय की मांग की और शासन जिला प्रशासन से मामलों में निष्पक्ष कार्यवाही को लेकर ज्ञापन सौंपा।