टीकमगढ़। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश की जिला शाखा ने 26 अगस्त 2025 मंगलवार के दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया जहां इस ज्ञापन के दौरान प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला शाखा के अध्यक्ष कैलाश नारायण सिरवैया, प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राजपूत, कार्यकारी अध्यक्ष एपी रैकवार एवं जिला सदस्य अब्दुल वहीद सहित पेंशनर्स एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जो ज्ञापन प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के द्वारा मध्य प्रदेश शासन के नाम दिया गया है उसमें उल्लेख किया गया है कि राज्य के पेंशनर्स हित में वर्ष 2011 में स्थापित संभागीय तथा जिला पेंशन कार्यालयों को समाप्त करने के क्रियान्वयन के आदेश पर तत्काल रोक लगाई जाए,इसी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया और इस ओर अति शीघ्र कार्यवाही की मांग ज्ञापन के माध्यम से मध्य प्रदेश शासन से की गई है।