टीकमगढ़। पुलिस व्यवस्था को और अधिक संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाने और आमजन से जुड़ाव मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई की पहल पर जिलेभर में जनसुनवाई शिविर आयोजित किए गए।
मंगलवार 26 अगस्त को जिला मुख्यालय पर आयोजित शिविर में स्वयं एसपी मंडलोई और एएसपी विक्रम सिंह कुशवाह उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों से आमने सामने संवाद किया। नागरिकों ने अपनी शिकायतें व समस्याएँ सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिन पर मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
शिविर की प्रमुख झलकियाँ
सीएम हेल्पलाइन और व्यक्तिगत शिकायतों पर प्राथमिकता से सुनवाई
प्रत्येक आवेदन पर तथ्यपरक निष्पक्ष और समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश
टीकमगढ़ व जतारा में एसडीओपी द्वारा प्रत्यक्ष जनसंपर्क
सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा जनसुनवाई शिविरों का आयोजन
जनता से प्रत्यक्ष संवाद और त्वरित निस्तारण पर विशेष बल
एसपी मंडलोई का वक्तव्य
“हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि पुलिसिंग आमजन की अपेक्षाओं पर खरी उतरे। हर समस्या का समाधान संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तात्कालिकता के साथ सुनिश्चित किया जाएगा।”
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

