
नर्मदापुरम / मंगलवार को P. M. एक्सेलेंस कॉलेज हरदा में स्वदेशी सुरक्षा स्वाबलंबन जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संचालन बसंत राजपूत ने किया स्वदेशी जागरण मंच के मध्यभारत प्रांत संयोजक श्रीकांत के सानिध्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। श्रीकांत ने स्वदेशी के विषय में जापान, इंग्लैंड की जनता के स्वदेश प्रेम के उदाहरण देते हुए विद्यार्थीयों से संवाद किया। स्वदेशी वस्तुओ के उपयोग व युवाओं को उद्यमिता की दिशा आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने का आव्हान किया। प्रांतीय मेला सह संयोजक रविलाल पटेल ने भी अपनी बात ऑपरेशन सिंदूर से शुरू कर आर्थिक रूप से भारत को अस्थिर करने का विदेशो के चक्रव्यूह के विषयो को रखा। डॉ. एल एन पाराशर ने गीत के माध्यम से स्वदेशी नारे लगवाकर विद्यार्थीयो में जोश भरा व स्वदेशी का संकल्प कराया। इस अवसर पर जिला संयोजक नरेन्द्र राठी, विचार प्रमुख शैलेन्द्र साबू, बसंत राजपूत ( जिला टोली सदस्य), विस्तारक अरुण मालवीय उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

