टीकमगढ़ । जिला संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय के पीछे वाले दरवाजे के ऊपर बना सीमेंट का छज्जा छायादान टपक रहा है जिसके लेटर के सरिया भी दिखने लगी है गिट्टी ,सीमेंट नीचे गिर रहा है लोगों का यह मानना है कि यह कभी भी गिर जाएगा,मजे की बात तो यह है कि रोजाना इस दरवाजे से जिला प्रशासन के कई आला अधिकारी कर्मचारी भी गुजर रहे हैं लेकिन उन्हें भी इससे कोई वास्ता नहीं है पोस्ट ऑफिस और जिला कोषालय दफ्तरों की ओर से बने इस पीछे वाले दरवाजे के चैनल के ऊपर बना दरवाजे का छाया दान जर्जर हालत में हो चुका है जिसकी हालत दिन प्रतिदिन खस्ता हाल होती जा रही है और यह छायादान जर्जर अवस्था में पहुंच रहा है जिला प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए और इसकी तत्काल मरम्मत भी कराना चाहिए लेकिन रोजाना इस दरवाजे से गुजरने वाले कलेक्ट्रेट कार्यालय के आधिकारी,कर्मचारी इसे देख तो रहे हैं लेकिन इस जर्जर हो रहे छाया दान को देखकर एसा लगता है कि इससे किसी को कोई वास्ता नहीं है।

