टीकमगढ़। 27 अगस्त 2025 आगामी गणेश उत्सव को देखते हुए पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलवार, 26 अगस्त 2025 को शहर में गणेश प्रतिमा स्थापना एवं विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर ने दिया आवश्यक दिशा-निर्देश:
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई एवं कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा कर पुलिस अधिकारियों को मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने हेतु नगर पालिका एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आदेशित किया।
अधिकारियों की टीम रही मौजूद:
संयुक्त निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह, एसडीएम टीकमगढ़, एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे, नगरपालिका सीएमओ ओपी भदौरिया, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेंद्र छारी, तहसीलदार टीकमगढ़ सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
श्रद्धा, उत्साह और सुरक्षा के साथ होगा उत्सव:
जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा किए जा रहे इन पुख्ता इंतज़ामों से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि गणेश उत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ-साथ सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो।

