
नर्मदापुरम / आगामी 5 सितंबर को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के त्यौहार की तैयारियों को लेकर आज़ाद इस्लामिया कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमे पैगंबर मोहम्मद साहब के 1500 वे विलादत जन्मदिन को कमेटी बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाएगी कमेटी के सदर गुलाम मुस्तफ़ा ने बताया कि हमारे आक़ा मुहम्मद मुस्तफ़ा स.अ. सारी दुनिया और आलामे इंसानियत के लिए रहमत बनकर आये है। आज का दिन विश्व मे शान्ति और अमन का प्रतीक दिन कहलाता है और इस बार जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। क्युकी ये हुज़ूर की 1500 वी विलादत है, जिसमे सारा मुल्क़ हि नही पूरी दुनिया बहुत hee अक़ीदात और मोहब्बत के साथ इस जश्न मे शरीक़ होगी। इस पुरखुलुस दिन को हमारी कमेटी बड़े जोशो जज़्बात के साथ अंजाम देगी आज़ाद इस्लामिया कमेटी इस दौरान अनेको आयोजन करेगी। बैठक में समिति के अब्दुल मुजीब, मोहम्मद शाकिर, मुहम्मद महताब, गुलाम हैदर, फैज़ान उल हक़, गुलाम मुस्तफ़ा, मोहम्मद जावेद, हाजी मुक़ीत, गुलाम हुसैन, शाहनवाज़ उल हक़, गुलाम अली, फैज़ान खान, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद अली , मुहम्मद उमर, सय्यद फारुख अली, नूर मोहम्मद, पंकज नामदेव, मो दाऊद, मो जाबिर, हसन रज़ा, साहिल खान, शिवम साहू, परवेज़ फ़ाज़ली, गुलशेर रब्बानी आदि उपस्थित रहे।

