
इटारसी / विश्व हिंदू परिषद के 61 वें स्थापना दिवस पर पूरे देश में प्रखंड,खंड एवं बस्ती स्तर पर कार्यक्रम हो रहे हैं। इसका उद्देश्य हिंदू समाज को यह बताना है कि संगठन की स्थापना क्यों हुई और किन परिस्थितियों में करना पड़ी। इसी श्रृंखला में नगर की सभी 13 बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित होने हैं। उसी के तहत अटल पार्क में प्रबुद्ध जनों के बीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने सभी को स्थापना दिवस एवं संगठन के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। तदोपरांत मंदिर प्रांगण में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ,भजन कीर्तन एवं आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। उक्त अवसर पर विहिप जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप तिवारी, नगर कार्यकारी अध्यक्ष महेश वालेचनी, उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया, बजरंग दल के आदित्य श्रीवास, संदीप चौरे, अनमोल श्रीवास तथा प्रबुद्ध जनों में वी.के.सीरिया, एस.एन.चौरे, सुशील शर्मा, जुगल किशोर मालवीय, विमल सीरिया, मुकेश चौधरी, बारेलाल सेठ, हर्ष चौरे, पांडे एवं अन्य नागरिक बंधु उपस्थित रहे।

