

हरदा / तिनका सामाजिक संस्था, हरदा के 29 खिलाड़ियों का चयन इस वर्ष राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता विद्यालयीन स्तर पर 14, 17 एवं 19 वर्ष (बालक एवं बालिका वर्ग) में आयोजित हुई संभाग स्तर पर कुल 47 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से जो खिलाड़ी चयनित होकर आगे बढ़े, वे पहले जिला स्तर पर चयनित हुए थे। इस चरण से बालिका वर्ग के 17 एवं बालक वर्ग के 12 कुल 29 खिलाड़ी (जिसमें 2 बालिका विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनित हुईं) राज्यस्तरीय प्रतियोगिता हेतु चुने गए। इनमें से 11 खिलाड़ी टिमरनी तथा 16 खिलाड़ी नर्मदापुरम से चयनित होकर आए हैं। अब यह खिलाड़ी 14 वर्ष वर्ग के अंतर्गत इंदौर (15 से 19 सितंबर) और 17 एवं 19 वर्ष वर्ग* के अंतर्गत ग्वालियर (4 से 8 अक्टूबर) में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। संस्था की सचिव मना मंडलेकर ने बताया कि यह अब तक हरदा जिले का सबसे बड़ा चयन है। उन्होंने कहा कि खास बात यह है कि इन खिलाड़ियों में अधिकांश ग्रामीण अंचल से आते हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों और अभावों के बावजूद अपने दमदार प्रदर्शन से यह उपलब्धि हासिल की है। इन खिलाड़ियों की सफलता पर तिनका सामाजिक संस्था ने विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन देने के लिए एसडीओपी आकांक्षा तलैया, अनुविभागीय अधिकारी संजीव नागु, जिला खेल अधिकारी राम निवास जाट, खेल समन्वयक हिना अली, थाना प्रभारी टिमरनी सुभाष दृश्यामकर, प्राचार्य ज्योति दुबे, रवि साहू, महेंद्र सोनकर, अनीश कहार, मोना खरे, करण रामटेक, कुलदीप ढोके, विकास वर्मा और शालिनी चौहान का आभार व्यक्त किया है।

