

नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने सोमवार को निज निवास स्थित कार्यालय “संवाद केंद्र” पर भविष्य विशेष विद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ मिलकर गणेशोत्सव के अवसर पर माटी से भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं का निर्माण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन के साथ सामाजिक समरसता एवं एकात्मता का संदेश देना था। सांसद माया नारोलिया ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण आज की महती आवश्यकता है। मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाएं न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखती हैं, बल्कि बच्चों में रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान भी जागृत करती हैं।” उन्होंने सभी स्नेहीजनों को माटी से निर्मित गणेश प्रतिमा वितरित करते हुए गणेशोत्सव को पर्यावरण हितैषी तरीके से मनाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर भविष्य विशेष विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ अपने हाथों से मिट्टी के गणेश बनाए, जिससे वातावरण श्रद्धा और उल्लास से भर उठा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, विद्यालय से योगेश शर्मा, चेल्सी मैडम, विनोद, विक्रम नारोलिया, अंजू नारोलिया, रोमा नारोलिया, तपेश गौर, कृष्णा गौर ज्योति रैकवार, जीरो भाई, रितिका लोवंशी, योगेंद्र सोलंकी, अमित माहला, मुकेश भदोरिया, काजल जाट, निर्माता बागवानी, ज्योति आनंद, सरोज विश्वकर्मा, विमला हेमवती, आरती, रानी गोस्वामी, सुंदरम अग्रवाल, विशाल दीवान, नीरज चतुर्वेदी सहित अन्य वरिष्ठजन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

