
केसला / वन विभाग द्वारा एक और निंदनीय घटना सामने आयी है। ग्राम सभा में सभी अधिकारियों ने माना था कि हम किसी पर बिना कोई ठोस सबूत के किसी पर कठोर कार्यवाही नहीं करेंगे। बावजूद ग्राम बारधा निवासी अजय लविस्कर कोरकू को ज़बरदस्ती उठाकर ले गए कमरे में बंद करके 100 दण्ड बेठक लगवायी। वह स्वास्थ्य कारणों से पूरी दण्डबेठक नहीं लग पाया, तो चार अधिकारियों ने अभद्र गाली देते हुए बांस के डंडे से मार पीट शुरू कर दी और बहुत मारा। उसके बाद उसे घर तक गाली गलोच करते हुए गाँव छोड़ गए । इसके बाद अजय लविस्कर कोरकू ने 108 एम्बुलेंस बुलाकर शासकीय अस्पताल सुखतवा में जाकर इलाज कराया उसके बाद थाना जाकर पूरी घटना बतायी और कार्यवाही की माँग किया । उक्त जानकारी विकास सेलुकर हमारा गाँव संगठन केसला द्वारा दी गईं। वनाधिकारियों द्वारा आदिवासी अजय लविस्कर कोरकू के साथ मारपीट को लेकर कल 28.08.25 दिन गुरुवार को प्रातः 11 बजे ग्राम बारधा में बैठक की जायगी ।

