
नर्मदापुरम / महान भारतीय पार्श्वगायक मुकेश की पुण्यतिथि के अवसर पर सुरीला नर्मदापुरम कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को नेहरू पार्क में नर्मदापुर युवा मंडल व आहूजा म्यूजिकल ग्रुप के तत्वाधान में गायक मुकेश को गीत संगीत के माध्यम से सुरांजलि दी गई। गायक कलाकारों ने “जीना यहां मरना यहां, चंदन सा बदन, तेरी निगाहों पर मर मर गए हम, तौबा यह मतवाली चाल, सावन का महीना पवन करें शोर, एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल जैसे गीत गाए गए। इस अवसर पर गायक सूरज तलरेजा, प्रकाश आहूजा, हरीश मांझी, भारत भूषण गांधी, आनंद मोहन शुक्ला, एस के मालवीय, एम एस राजपूत, अतुल मंडलोई, नितिन परिता, हिमांशी परिता और तरुण देव ने मुकेश के गीत गाकर उनकी पुण्यतिथि पर सुरांजलि दी। इस कार्यक्रम में पूर्व नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, मनीष परदेशी, विशाल दीवान, सुंदरम अग्रवाल, राज ध्यारे सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सुरीला नर्मदापुरम कार्यक्रम प्रति रविवार को नेहरू पार्क में होता है। बुधवार को मुकेश की पुण्यतिथि होने से यह उन्हें श्रद्धांजलि स्वरुप सुरांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

