
नर्मदापुरम / इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भविष्य विशेष स्कूल के बच्चों द्वारा 108 गणेश जी की मूर्तियां बनवाई गई। चेयरमेन विभा सिंह , पीडीसी माला मल्होत्रा , पी डी सी रीता वर्मा की उपस्थिति में बच्चों को स्वल्पहार और कपड़े बांटे गए। इस अवसर पर आई पी, पी वंदना समैया, सचिव स्वाति जैन, उपाध्यक्ष नीरजा फौजदार, कोषाध्यक्ष प्रीति मालवीय, डॉक्टर ममता सिंह चौहान, विजेता दुबे की उपस्थित रही। संस्था की संचालक अफरोज खान ने इनरब्हील क्लब का आभार माना।

