
नर्मदापुरम / कृष्णा केरियर कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रसूलिया के पास बन रही सड़क का निरीक्षण किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा एवं अर्पित मालवीय उपस्थित रहे। इस सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को आने-जाने में सुगमता होगी एवं विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा। इस दौरान विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा वार्ड की जनता से भी मिले।

