
नर्मदापुरम / खाद बीज एवं मूंग के बकाया भुगतान एवं ओबीसी वर्ग को 14 से बढ़कर 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर जिला कलेक्टर सोनिया मीना को जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ जनों द्वारा मांगपत्र दिया गया। जिला कलेक्टर ने किसानों की इन समस्या का हल करने का आश्वासन जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे को दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडे के साथ जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, नेता प्रतिपक्ष अनोखी लाल राजोरिया, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार इस अवसर पर उपस्थित थे।

