नर्मदापुरम / आज ग्राम बारधा रैयत में पारंपरिक ग्राम सभा का आयोजन हुआ। 26 अगस्त को अजय लाविस्कार कोरकू पिता भजनलाल को वन विभाग के अमित सिंह चौहान रेंजर और उनकी टीम ने एक दुकान से जबरदस्ती उठाकर ले गए और उनके हिरणचापड़ा स्थित कार्यालय में एक कमरे में बंद करके 100 बार उठक बैठक लगाने को कहा, क्योंकि अजय गंभीर बीमारी से ग्रसित है। इसलिए सौ बार दंड बैठक नहीं लगा पाया। जिस पर रेंजर अमित चौहान ने गुस्से में आकर मारना शुरू कर दिया और अभद्र गालियां दी। जब अजय को मारते मारते उसके शरीर से खून आने लगा तब उन्होंने मारना बंद किया और रात 8:00 बजे के लगभग उनकी टीम ने गाली गलौज देते हुए रास्ते भर प्रताड़ित किया और गांव छोड़ दिया। इस घटना के विरोध में ग्राम बारधा रैयत में ग्राम सभा का आयोजन हुआ। जिसमें लगभग ढाई सौ लोग उपस्थित हुए और पारंपरिक ग्राम सभा के माध्यम से कलेक्टर नर्मदापुरम सोनिया मीणा को ग्राम सभा के निर्णय की कॉपी भेजी और निर्णय अनुसार रेंजर जिसने अजय लविशकर को प्रताड़ित किया, उन पर कठोर कार्रवाई करने का आग्रह किया और यदि कार्रवाई नहीं होती है तो समस्त ग्रामवासी आंदोलन करने की चेतावनी दी। उक्त ग्राम सभा में ग्राम सभा अध्यक्ष राम प्रसाद बारस्कर, कोरकू समाज के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद नागले, प्रदेश संयोजक दुर्गेश धुर्वे, जनपद अध्यक्ष गंगाराम कलमे, कमल सिंह मवासे, सरपंच गण गुलाब सिंह बारस्कर, अमरनाथ कलमे, भूता उइके, योजना प्रमुख जय सिंह बारस्कर, उपसरपंच तारा सिंह यादव, मोहन उईके, देवराज करोचे, सुखवती बाई, पार्वती बाई, दीपक कुर्ले, मामलेश यादव, अखिलेश खंडेलवाल, संजू काजले, शीलता, करिश्मा यादव, बिस्तौरी बाई और ब्लॉक अध्यक्ष सरवन सिंह मवासे, विकास सेलुकर सहित महिला, बच्चे, पुरुष सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

