
नर्मदापुरम / स्थानीय जनपद पंचायत में जिला स्तरीय सफाई मित्रों की सुरक्षा एवं सम्मातन के लिये कार्यशाला संपन्न हुई। प्रशिक्षण राज्य कार्यालय से आये राज्य सलाहकार साबिर इकबाल के द्वारा दिया गया। जिसमें सफाई मित्रों को सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी एवं सफाई मित्रों को कार्य के दौरान कौन कौन सी सावधानिया बरतनी चाहिये, इस संबंध में जानकारी दी। आपके द्वारा स्वच्छता के संबंध में संविधान में दिये गये प्रावधानों के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भूपेन्द्र् चौकसे अध्यक्ष जनपद पंचायत नर्मदापुरम, एसबीएम के राज्य सलाहकार साबिर इकबाल, जिला समन्वयक प्रीति बरकड़े, सीईओ जनपद पंचायत रंजीत ताराम के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों के स्वागत के बाद सभी को कार्यशाला की भूमिका के बारे में बताया। जनपद अध्यक्ष श्री चौकसे ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण हम सेक्टर स्तर पर भी करेंगे, जिससे कि पूरे विकास खण्ड में सभी सफाई मित्र अपनी सुरक्षा के बारे में जागरूक हो सकें। दोपहर पश्चात सीईओ जिला पंचातय सोजान सिंह रावत ने सभी सफाई मित्रों को स्वच्छता किट वितरित की आपने कहा कि स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है, इसलिये जरूरी है कि ग्रामों में साफ सफाई सुनिश्चित हो और इसके लिये सफाई मित्र की विशेष भूमिका होती है। कार्यशाला में सभी सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण ब्लाक मेडीकल आफीसर अक्षय रघुवंशी के नेतृत्व में डॉ. शास्वत एवं डॉ. उमेश के द्वारा किया गया । कार्यशाला में जिला पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर, जनपद पंचायतों से नितिन मालवीय, भवानी गाडरिया, नेहा शर्मा, रामकुमार गौर ब्लाक समन्वयकों के सांथ नर्मदापुरम, सिवनी मालवा केसला, माखनगर एवं सोहागपुर से लगभग 60 सफाई मित्र शामिल हुये।

