
नर्मदापुरम / दिनांक 28 अगस्त 2025 दिन गुरुवार को जनपद शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम के अंतर्गत शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला एस पी एम में विकास खंड नर्मदापुरम के सातों जनशिक्षा केंद्र के प्रधान पाठकों का दो पारी में smc गठन का प्रशिक्षण दिया गया । श्रीमती सपना गोलहानी के मार्गदर्शन में के एस वाडिवा एवं संतोष तनेजा द्वारा ब्लॉक के सातों जन शिक्षा केंद्र के प्रधान पाठकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम पारी 1:00 बजे से 2:30 बजे तक द्वितीय पारी 3:00 बजे से 4:30 बजे तक रही । जिसमें जनशिक्षक के एस वाडिवा ने बताया कि कक्षा 1 से 10, कक्षा 1 से 12, कक्षा 6 से 10, कक्षा 6 से 12 के विद्यालय में smdc का निर्वाचन होगा। जिसकी सूचना पृथक से दी जाएगी । इसके अलावा कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8 एवं कक्षा 1 से 8 के विद्यालयों में दिनांक 29 अगस्त को ही smc का गठन होना है।
प्रशिक्षण मिनिट तो मिनट कार्यक्रंम से सभी को अवगत कराया गया एवं किस प्रकार वंचित समूह, कमजोर समूह एवं अन्य समूह वर्ग से पालकों , अभिभावकों को चयनित करना है। श्री वाडिवा ने बताया कि समिति में 18 सदस्य होंगे। जिसमें से 14 सदस्य पालक अभिभावक होंगे एवं संस्था के प्रधान पाठक उस समिति के पदेन सचिव होंगे। शाला में वरिष्ठ महिला शिक्षक भी सदस्य होंगे और जिस वार्ड में विद्यालय स्थित है, उस वार्ड का पंच एवं ग्रामीण क्षेत्र है तो सरपंच द्वारा एवं नगरीय क्षेत्र है तो महापौर द्वारा मनोनीत महिला समिति की सदस्य होंगी। समिति में 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी होगी यदि 7 पुरुष 7 महिला समिति की सदस्य होंगे। वंचित समूह, कमजोर समूह व अन्य समूह वर्ग का अनुपात शाला में दर्ज संख्या के आधार पर होगा। जितने प्रतिशत वर्ग वार बच्चे होंगे, उनके प्रतिशत के आधार पर पालकों का चयन किया जाएगा। अधिक संख्या होने पर लॉटरी सिस्टम से चयन किया जाएगा। समिति का कार्यकाल 2 वर्ष होगा अध्यक्ष , उपाध्यक्ष के चयन के लिए नामांकन के लिए अभ्यर्थी को नामांकन भरने की प्रक्रिया अपनाना होगी एवं इनका एक प्रस्तावक होगा, एक समर्थन कर्ता होगा। समिति का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा प्राथमिक शाला या केवल माध्यमिक शाला है। तो समिति के 14 ,14 सदस्य होंगे। यदि एकीकृत शाला कक्षा 1 से 8 तक है तो प्राथमिक विभाग से 7 सदस्य माध्यमिक विभाग से 7 सदस्य होंगे। इस प्रकार कुल 14 सदस्य पालकों में से होंगे। संस्था के प्रधान पाठक, वरिष्ठ महिला शिक्षिका पदेन सचिव होंगे। वार्ड पंच एवं सरपंच द्वारा मनोनीत महिला पंच समिति के सदस्य होंगे इस प्रकार प्रतीक विद्यालय की समिति में 18 सदस्य होंगे । इस प्रशिक्षण में एकीकृत माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक अखिलेश पाठक, बी ए सी, सी वी बशिष्ठ, परमसुख गढ़वाल, कमलेश टेकाम, जनशिक्षक पुरुषोत्तम अहिरवार, विद्या ठाकुर, देवेंद्र खरे एवं ऑपरेटर अंकित शर्मा सहित विकास खंड के कक्षा 1 से 8 के सभी प्रधान पाठक उपस्थित थे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

