
नर्मदापुरम / समाज को धार्मिक, आध्यात्मिक और नैतिक मार्गदर्शन देने वाले महान ऋषियों की पूजा का पर्व ऋषि पंचमी धार्मिक नगरी नर्मदापुरम में भक्ति भाव से मनाई गई। महिलाओं ने स्नान कर विधि विधान से ऋषियों की पूजा अर्चना की। राजा मोहल्ले में भी ऋषि पंचमी पर पूजन का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें महिलाओं ने उपस्थित होकर पूजा अर्चना कर कथा सुनी। विदित रहे कि ऋषि पंचमी उन महान ऋषियों को याद करने का दिन है जिनके उपदेश और वेद मंत्र आज भी लोगों को सही जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। इस दिन महिलाएं विशेष रूप से व्रत रखती हैं। माना जाता है कि यह व्रत पवित्रता और आत्मशुद्धि का प्रतीक है।

