
नर्मदापुरम / विनीत उर्फ विक्की सक्सेना को नर्मदापुरम शिवसेना के प्रांतीय प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के आदेशानुसार जिला प्रमुख राकेश मेषकर ने उपनगर हाउसिंग बोर्ड निवासी समाजसेवी विनीत सक्सेना उर्फ विक्की को संगठन का नगर प्रमुख नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद उनके शुभचिंतकों और संगठन के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। संगठन के कार्यकर्ताओं में दिनेश, दीपक, राजू, प्रशांत, शिवा, बिंदु, सागर, रोहित,पप्पू , महेश, प्रदीप, क्रान्ता, विनोद सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने विक्की सक्सेना को इतना महत्वपूर्ण पर संभालने के लिए बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।

