

नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशुतोष मिश्र एवं एसडीओपी मोहित कुमार यादव के दिशा निर्देशन, पुलिस मुख्याल भोपाल द्वारा अवैध शराब, अवैध मदाक पदार्थ, आवैध हथियार रखने वालो एवं बेचने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य मे दिनांक 28-29.08.2025 की मध्य रात्री मे विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि काली मंदिर के आगे रेलवे ओवर ब्रिज के पास पिपरिया में एक व्यक्ति आसमानी रंग का टी शर्ट और काले रंग का तोवर पहने अपनी कमर में पीछे तरफ देशी कट्टा खोसे खड़ा है, सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर टीम गठीत कर मुखबिर की सूचना तस्दीक हेतु काली मंदिर के आगे पहुँचे। जहाँ मुखबिर द्वारा बताए हुलिये का व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा अभिरक्षा लेकर जामा तलाशी ली गई जो अपनी कमर में पीछे तरफ एक देशी कट्टा खोसे हुए मिला, देशी कट्टा चैक करने पर लोहे की बैरल में एक जिंदा कारतूस भरा पाया गया। उक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम अनुज पिता नरेश कुमार शर्मा उम्र 24 साल निवासी बिदुआ कालोनी गल्ला मंडी रोड बरेली जिला रायसेन का रहना बताया। कट्टा रखने के संबंध में वैध कागजात पूछने पर कोई लायसेंस नहीं होना बताया जो अवैध रूप से देशी कट्टा रखे पाए जाने से आरोपी अनुज शर्मा के विरुद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट पाया जाने से लोहे का देशी कट्टा मय जिंदा कारतूस के जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उनि भागचंद धुर्वे, प्र.आर. अरुण जुदेव, आर. प्रतीक साहू, आर. हेमंत चौधरी की रही।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

