
नर्मदापुरम / दिनांक 07.06.2025 को सूचनाकर्ता ने सूचना दी कि कीर्ती पुर्विया की जहरीला पदार्थ के सेवन करने का कारण मृत्यु हो गई है। उक्त सूचना पर थाना पिपरिया में मर्ग के. 29/2025 धारा 194 वीएनएसएस का कायम कर जाँच में लिया गया। मर्ग जाँच के दौरान मृतिका के बच्चो के कथन लिये गए जिन्होने अपने कथनो में बताया कि हम अपनी माँ के साथ हथवास में किराये के मकान में रहने लगे। मृतिका शादियों में खाना बनाने के काम करने लगी, मृतिका के खाने बनाने के दौरान ठेकेदार राजू कहार से मुलाकात हुई और दोनो से संबंध हो गए। मृतिका के राजू कहार से संबंध हो जाने के बाद दोनो साथ रहने लगे, राजू कहार का खाना बनाने के दौरान शोभापुर की किसी अन्य महिला से संबंध हो जाने के कारण मृतिका और आरोपी राजू कहार की अन्य महिला की बातो को लेकर सुनी होने लगी। मृतिका के समझाने के उपरांत भी आरोपी राजू कहार नहीं माना और अन्य महिला से फोन पर लगातार बाते करता रहा और मृतिका को मानसिक रुप से प्रताडित करने लगा। आरोपी राजू कहार की प्रताड़ना से तंग आकर मृतिका ने काकरोच मारने की दवा पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मर्ग जाँच पर आरोपी राजू कहार के विरुद्ध अपराध क्रं. 234/2025 धारा 108 वीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशुतोष मिथ एवं एसडीओपी मोहित कुमार यादव के दिशा निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठीत की जाकर आरोपी की पतारसी की गई। मामले का आरोपी राजू कहार घटना के बाद से ही फरार चल रहा था और यहां वहा रह रहा था। आज दिनांक 29.08.2025 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी राजू कहार रेल्वे स्टेशन तरफ जा रहा है और कही भागने की फिराक में है। थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी द्वारा तत्काल थाने टीम के साथ फरार आरोपी राजू कहार को गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया । उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, सउनि पर्वत सिंह, प्र.आर. बरुण जुदेव, आर. मोहसीन खान, आर. गुरुप्रसाद पवार, आर. अतुल विश्वकर्मा की रही।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

