
नर्मदापुरम / आज शुक्रवार को आदर्श महिला क्लब की मीटिंग दस लक्षण धर्म के उत्तम मार्दव धर्म के दिन आहूत की गई। जिसका उद्देश्य कि हम सबको दस धर्म कैसे मनाना है। संरक्षक ऐकता फौजदार ने कहा प्रतिवर्षानुसार सब श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी की मंदिर विधी में सामिल होगें संरक्षक संध्या मंहत ने कहा हम सब हर नियम का पालन करेगें एवं परिग्रह का भी त्याग करेगें। अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने कहा हमारे दस लक्षण धर्म जो क्रमश इस प्रकार है। उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम शौच, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम अकिंचन एवं उत्तम ब्रह्मचार जो धर्म सिखाते है। सचिव श्वेता जैन ने कहा कि हम सब संयम त्याग के साथ पालन करेगें। बैठक में ऐकता फौजदार, संध्या मंहत, नीरजा फौजदार, श्वेता जैन, रचना मस्ते, कल्पना जैन, नीता ओशीन, अंजू ओशीन, नीता गिल्ला, डॉली दिगम्बर, संगीता बड़कुल, ज्योति जैन, नम्रता मंहत, प्रीति मंहत, सारिका डेरिया, कामनी गिल्ला, प्रीति मंहत, अरमान जैन आदि उपस्थित थी। अंत में आभार कल्पना जैन एवं नम्रता मंहत ने माना।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

