
नर्मदापुरम / राष्ट्रीय राष्ट्रीय बजरंग दल की प्रांत बैठक में आगामी 6 माह के कार्यों की रूपरेखा तय की गई। जिसमें माय फ्रेंड गणेश के अंतर्गत बच्चों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता नवरात्रि में देवी स्वरूप में कन्या पूजन दशहरे पर शस्त्र पूजन और हनुमान चालीसा केंद्रों की स्थापना करना राष्ट्रीय बजरंग दल में युवाओं की भर्ती अभियान आदि कार्यक्रमों की योजना बनी। बैठक में संयुक्त केंद्रीय मंत्री प्रदीप गौर का मार्गदर्शन दिया। संयुक्त प्रांत मंत्री मूलचंद साध की अनुशंसा पर नर्मदापुरम जिले के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। जिसमें प्रांत मंत्री सुरेंद्र सिंह तोमर, प्रांत उपाध्यक्ष लल्लू चौहान, विभाग महासचिव सुन्ना सुनील गौर , जिला महामंत्री अमित गौर, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष दूल्हा सिंह चौहान, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला उपाध्यक्ष अंकित पाठक, प्रांत उपाध्यक्ष अजय दुबे की घोषणा हुई। बैठक में प्रांत मंत्री जगबीर राजवंशी, राष्ट्रीय छात्र परिषद के प्रांत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर, विभाग महासचिव ओम प्रकाश, राणा विभाग मंत्री विनोद कसार, राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष गजेंद्र राव, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजीव गौर, सचिव धीरज चौकसे आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

