



नर्मदापुरम / निरीक्षण में दोनों कार्यालयों की सभी शाखाओं की कार्यप्रणाली, संसाधनों की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं का विस्तार से मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान ऑफिस की प्रशासनिक शाखाएं, महिला हेल्प डेस्क, शिकायत प्रकोष्ठ, रिकॉर्ड शाखा, रिसेप्शन, अनुशासन, पारदर्शिता और अभिलेखों की स्थिति के साथ-साथ पुलिस लाइन नर्मदापुरम की आर्म्स शाखा, स्टोर शाखा, BDDS, MT शाखा, पुलिस कैंटीन, दिशा लर्निंग सेंटर और जिम आदि का भी निरीक्षण हुआ।
*वार्षिक निरीक्षण*
दिनांक 29 अगस्त 2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रशांत खरे (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन नर्मदापुरम का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के मुख्य बिंदु निम्नलिखित रहे…….
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी शाखाएं जैसे महिला हेल्प डेस्क, शिकायत प्रकोष्ठ, रिकॉर्ड शाखा एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाएं निरीक्षित की गईं। कार्यालय संचालन में अनुशासन, पारदर्शिता, त्वरित शिकायत निस्तारण एवं साफ-सफाई की सराहना की गई।
पुलिस लाइन नर्मदापुरम में आर्म्स शाखा, स्टोर शाखा, BDDS टीम, MT शाखा, पुलिस कैंटीन, दिशा लर्निंग सेंटर एवं जिम का विशेष निरीक्षण किया गया। यहां संसाधनों के उचित रख-रखाव और तकनीकी सुधार पर बल दिया गया व उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों की सराहना की गई।
दिशा लर्निंग सेंटर, जिम एवं पुलिस कैंटीन आदि में आधुनिक व सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के दिशा-निर्देश दिए गए।
डीआईजी ने कानून-व्यवस्था तथा जनहित में सभी कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी के प्रति जागरूक, अनुशासित एवं पारदर्शिता से कार्य करने के निर्देश दिए।
वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ. गुरकरन सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र , रक्षित निरीक्षक सुश्री स्नेहा चंदेल व कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी रहे।

