

इटारसी / सनखेड़ा नाका स्थित प्रज्ञान सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों और युवाओं के लिए एक अनोखी पहल की जा रही है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा निःशुल्क “रोबोटिक्स एवं ड्रोन मेकिंग वर्कशॉप” का आयोजन किया जा रहा है, जो पूरे 8 महीने तक चलेगी। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह वर्कशॉप हर रविवार को 3 घंटे की विशेष कक्षाओं के रूप में आयोजित होगी। इसमें प्रतिभागियों को आधुनिक विज्ञान और तकनीक से जुड़ी व्यवहारिक एवं प्रयोगात्मक शिक्षा दी जाएगी, जिससे बच्चे और युवा भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।
*वर्कशॉप में बच्चे सीखेंगे*
आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI): मशीनों को सोचने और निर्णय लेने योग्य बनाने की तकनीक,रोबोटिक्स: छोटे-छोटे रोबोट बनाना और उन्हें कोडिंग के माध्यम से चलाना, 3D प्रिंटिंग: थ्री-डायमेंशनल मॉडल तैयार करना और वास्तविक प्रोटोटाइप बनाना, ड्रोन मेकिंग: उड़ने वाले ड्रोन की संरचना, असेंबलिंग और कंट्रोलिंग सीखना, कोडिंग एवं ऑटोमेशन: Arduino और अन्य कंट्रोलर्स पर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, STEM आधारित प्रोजेक्ट्स: विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित का प्रयोग कर छोटे-छोटे इनोवेटिव मॉडल बनाना। विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों का व्यवहारिक ज्ञान मिलेगा। टीमवर्क, समस्या समाधान और क्रिएटिव थिंकिंग जैसी स्किल विकसित होंगी। बच्चों और युवाओं को भविष्य की उच्च शिक्षा और करियर के लिए मजबूत आधार मिलेगा।वर्कशॉप पूरी करने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। चयनित प्रोजेक्ट्स को विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रदर्शनियों में प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। अनुभवी विशेषज्ञों और प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। अत्याधुनिक प्रयोगशाला एवं उपकरणों की उपलब्धता रहेगी।
*100% प्रैक्टिकल बेस्ड ट्रेनिंग दी जाएगी*
पूरी तरह निःशुल्क सहभागिता रहेगी। विद्यालय प्रबंधन ने यह भी बताया कि कोई भी इच्छुक विद्यार्थी या युवा निःशुल्क पंजीकरण करा सकता है। पंजीकरण हेतु सीधे विद्यालय कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। इस वर्कशॉप में पंजीयन की अंतिम तिथि 4 सितम्बर रखी गई है। इसके बाद पंजीयन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु 9425040146 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

