टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी राहुल कटरे के मार्गदर्शन में बल्देवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक प्रीति भार्गव ने 29 अगस्त 2025 को महिला एवं बाल सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत कस्बा क्षेत्र के कॉलेजों और स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में मौजूद युवकों से पूछताछ की गई। जिनके पास उचित कारण नहीं पाया गया उनके विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई।
सार्वजनिक स्थलों पर गश्त जारी
कस्बे के पिकनिक स्थलों और तालाबों पर पुलिस द्वारा निरंतर गश्त की जा रही है ताकि सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित हो सके।
473 से अधिक लोगों पर कार्रवाई
अभी तक इस अभियान में 473 से अधिक व्यक्तियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। संबंधित परिवारों को बुलाकर परामर्श दिया जा रहा है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
महिला पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका
इस अभियान में निरीक्षक प्रीति भार्गव के साथ महिला आरक्षक हेमलता और रूबी भास्कर का विशेष योगदान रहा।

