नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित महात्मा गाँधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्व विद्यालय चित्रकूट सतना से संबद्ध समाज कार्य स्नाकोत्तर MSW फाइनल की परीक्षा में शहर की सुश्री निकिता वर्मा पिता राजेश वर्मा ने 90% अर्जित करके MSW की कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करके संस्था व अपने परिवार को गौरवान्वित किया। इस उपलक्ष्य में छात्रा को परिवार, जिला समन्वयक तथा ब्लॉक समन्वयक, सभी मेंटर्स व सह पाठियों द्वारा बधाई प्रेषित की गई और उनकी उत्तम भविष्य की कामना की गई ।

