टीकमगढ़। ग्राम कुशगर खिरक में आज शाला बंद पाए जाने की सूचना पर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार नायब तहसीलदार निशांत चौरसिया ने शासकीय प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद पाया गया।
नायब तहसीलदार ने मौके पर पंचनामा तैयार किया। जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर शाला में पदस्थ शिक्षक प्रकाश चंद्र यादव एवं श्रीमती रानी श्रीवास्तव पर दो-दो वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जतारा संकुल में भी कार्रवाई
इसी क्रम में शासकीय सांदीपनी स्कूल जतारा के संकुल प्राचार्य राकेश कुमार अहिरवार एवं जनशिक्षक अनुराग श्रीवास्तव को उनके संकुल अंतर्गत विद्यालय बंद पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
कलेक्टर की सख्त चेतावनी
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने निर्देशित किया है कि भविष्य में यदि विद्यालय का संचालन नहीं होता है या शिक्षक अनुपस्थित पाए जाते हैं, तो इसके लिए संबंधित संकुल प्रभारी एवं डीपीसी जिम्मेदार होंगे।

