
नर्मदापुरम / श्रीरामलीला महोत्सव समिति के सचिव योगेश्वर तिवारी ने बताया कि समिति की वार्षिक बैठक पं. भवानी शंकर शर्मा, पं. गिरिजा शंकर शर्मा के निवास पर दिनांक 31 अगस्त 2025 रविवार को रात्रि 8 बजे से आयोजित की गई है। जिसमें बैठक के निम्न विषय रहेंगे। गत वर्ष 2024-25 का आय व्यय का लेखा प्रस्तुत किया जावेगा एवं आगामी वर्ष 2025-2026 हेतु व्यय हेतु बजट निर्धारित किया जावेगा । वर्ष 2025-2026 के लिए कार्यकारिणी का गठन। महोत्सव की रूपरेखा पर चर्चा की जावेगी। श्री राम बारात एवं दशहरा उत्सव और रात्रि प्रोग्राम हेतु चर्चा एवं अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जावेगी ।

