
नर्मदापुरम / आज दिनांक 30/08/2025 दिन शनिवार को ड्युटी के दौरान थाना देहात में सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे ट्रैक कंचन नगर रसूलिया के पास रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति ट्रेन से गिर गया है। सूचना पर थाना देहात से प्रधान आरक्षक संजय गौर को सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कंचन नगर रसूलिया रेलवे लाइन में पहुंचकर राहगीर लोगो की मदद से रेलवे लाइन में घायल व्यक्ति प्रदीप अहिरवार पिता कमलेश अहिरवार निवासी बनखेड़ी इटारसी से भोपाल जाने वाली ट्रेन से गिरने से चोट आने पर घायल को तत्काल 108 की माध्यम से जिला अस्पताल नर्मदापुरम इलाज हेतु भेजा गया, जो वर्तमान में ईलाजरत है। समय पर ईलाज हेतु घायल को भेजे जाने पर पुलिस की परिजन द्वारा प्रशंसा की गई है।

