
सिवनी मालवा / नरेंद्र रघुवंशी के समर्थन में नागरिकों ने शुक्रवार आयुक्त के नाम ज्ञापन तहसीलदार नितिन कुमार को दिया। साथ ही शनिवार को नगर बंद का आव्हान किया था। जिसके समर्थन में शनिवार को सुबह से ही बाजार बंद रहा। केवल फल और सब्जी वालो की दुकाने ही खुली रही, नगर की होटले बंद रही। दोपहर 11 बजे से सारी दुकाने खुलना शुरु हो गयी। व्यापारियों ने सुबह से 11बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर बंद का साँकेतिक समर्थन किया। त्यौहारो का समय और गणेश स्थापना के बाद भी बंद का साँकेतिक समर्थन किया गया। नरेंद्र रघुवंशी के समर्थक एफ आई आर वापसी की मांग कर रहे है। प्रशासन का कहना है कि सारी प्रक्रिया कानून के अनुसार की जायेगी।

