
बड़वाह / शुक्रवार देर शाम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन सार्वजनिक गणेशोत्सव एवं दशहरा उत्सव समिति बड़वाह द्वारा नगर पालिका परिसर बने पांडाल में किया गया। जिसमें शहर की तीन डांस एकेडमी के कलाकारों के द्वारा मंच से करीब 18 शानदार प्रस्तुति दी गई । समिति अध्यक्ष रजनी भंडारी, नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता, अनिल राय सहित अन्य सदस्यों के द्वारा डांस एकेडमी के कलाकारों को मंच प्रशंसा पत्र शील्ड भेट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. परेश विजयवर्गीय ने किया तथा आभार अनिल राय ने माना।
*तीन डांस एकेडमी के द्वारा 18 शानदार प्रस्तुति दी गई*
रुलर्स डांस अंकिता अंकुश विश्वकर्मा बी. स्टेनर्स डांस स्टूडियो, हर्षिता डांस एकेडमी के सैकड़ों युवक युवतियां के द्वारा कार्यक्रम की शुरुवात गणेश वंदना गणेश स्तुति नर्मदा जी आरती शिव पार्वती सांवरिया सेठ बाहुबली हनुमान महाकाली एकल नृत्य गणगौर नृत्य लोकनृत्य घूमर नृत्य राजस्थानी नृत्य चरी नृत्य आदिवासी कला जैसे अनेक शानदार प्रस्तुति से उपस्थित सभी का मन मोह लिया।
*सांस्कृतिक मंचों से ही युवाओं को आगे बढ़कर शहर व देश का नाम रोशन करेंगे*
नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा विगत 76 वर्षों से गणेशोत्सव पर्व के दौरान सात दिवसीय शहर की शैक्षिक डांस एकेडमी युवा कलाकारों को बड़ा मंच दिया जाता है। ताकि उनकी प्रतिभा को शहरवासी सहित उनके माता पिता देख सके। यह मंच बच्चों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान कर रहा है और ऐसे मंचों से ही बच्चे आगे बढ़कर शहर व देश का नाम रोशन करेंगे। आयोजन समिति के सुनील चौधरी रत्नाकर, निंबोरकर, विजय सोनी, विजय महाजन, अनिल कानूनगो, तरुण दस्सानी, रवि जैन, महेंद्र पाटीदार, राजेंद्र राठौर, आशीष गुप्ता उपस्थित थे।

