

नर्मदापुरम / शनिवार को राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार कक्षा तीन से पांच और कक्षा 6 से 8 पढ़ाने वाले शिक्षकों का अगस्त माह का शैक्षिक संवाद जनपद शिक्षा केन्द्र नर्मदापुरम के सभी जन शिक्षा केन्द्र में संपन्न हुआ। इसी क्रम में जन शिक्षा केन्द्र मिसरोद से संबंधित शिक्षकों का कक्षा 3 से 5 का शैक्षिक संवाद शासकीय प्राथमिक शाला डोलरिया में आयोजित हुआ। जिसमें प्राथमिक स्तर के करीब 20 और शिक्षक उपस्थित हुए। माध्यमिक स्तर का शैक्षिक संवाद शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला आमुपुरा में सम्पन्न हुआ। जिसमें करीब 17 शिक्षकों ने सहभागिता की। प्राथमिक स्तर का शैक्षिक संवाद “प्रभावी शिक्षण में शिक्षक संदर्शिका की भूमिका” और माध्यमिक स्तर का “कक्षा प्रबंधन के शुरुआती प्रयास” विषय पर आधारित रहा कक्षा 1 से कक्षा 5 के नोडल के एस वाडिवा पूर्ण समय उपस्थित रहकर शिक्षकों को शैक्षिक संवाद के बारे में उसकी आवश्यकता और उपयोगिता और जो विषय निर्धारित थे उनके बारे में बताया गया। सह सहजकर्ता श्रीमती संगीता पुरोहित ने प्रभावी शिक्षण में शिक्षक संदर्शिका की भूमिका के बारे चर्चा के बिंदु रखे एवं प्रत्येक शिक्षक को बोलने जा अवसर प्रदान किया गया। शैक्षिक संवाद के नोडल, के एस वाडिवा जनशिक्षक एवं कक्षा 3 से 5 की सहजकर्ता श्रीमति संगीता पुरोहित ने तीस, पचास के अनुपात को ध्यान में रखते हुए उपस्थित सभी शिक्षकों को चर्चा के समान अवसर प्रदान कर अपना कार्य किया।

