टीकमगढ़ । जिला पुलिस बल में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक काजी हाफिजुद्दीन की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में दिनांक 31 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक गरिमामय एवं भावभीना विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं पुलिस मोमेंटो भेंट कर ससम्मान विदाई दी। श्री मंडलोई ने उनके दीर्घकालीन अनुकरणीय सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानजनक जीवन की शुभकामनाएँ प्रदान कीं। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह,एसडीओपी राहुल कटरे,रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान,ट्रैफिक थाना प्रभारी रक्षित निरीक्षक कैलाश पटेल,मुख्य लिपिक रामाधार त्रिपाठी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ तथा सेवा-निवृत्त अधिकारियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । इस अवसर पर वक्ताओं ने सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुभव व योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। समारोह के अंत में सभी उपस्थित जनों द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।

