टीकमगढ़। जनता को त्वरित और प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने दिनांक 30 अगस्त 2025 को पुलिस कंट्रोल रूम प्रांगण में रखे गए नए एफआरवी वाहन डायल-112 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाहन में लगे सुरक्षा उपकरणों एवं आपातकालीन सहायता उपकरणों का प्रायोगिक परीक्षण कराया। साथ ही वाहन में इंस्टॉल किए गए नए तकनीकी सिस्टम को समझा और रिस्पॉन्स टाइम में हुए सुधारों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिसकर्मियों को *नए एफआरवी वाहन के प्रायोगिक उपयोग का विशेष प्रशिक्षण* दिया जाए, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की कार्रवाई और भी तेज, प्रभावी और जनहितैषी हो सके। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री कनक सिंह चौहान, ट्रैफिक प्रभारी श्री कैलाश पटेल, रेडियो प्रभारी उप निरीक्षक रेडियो प्रफुल्ल मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक रेडियो प्रदीप संघी, डायल-112 का तकनीकी स्टाफ एवं पुलिस बल उपस्थित रहा।

