टीकमगढ़ । 31 अगस्त 2025 रविवार के दिन लाडली जू राधा रानी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से अंचल भर के राधा कृष्ण मंदिरों में मनाया गया जहां भक्तों ने पहुंचकर लाड़लीजू राधा रानी के दर्शन पूजन कर धर्म-लाभ अर्जित किया इस मौके पर नगर टीकमगढ़ के कटरा बाजार में स्थित श्री बांके बिहारी जू के मंदिर में बडे़ ही भव्य तरीके से राधा रानी का जन्मदिन मनाया गया जहां सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने पहुंचकर धर्म- लाभ लिया इस मौके पर मंदिर में महाप्रसाद राधा रानी और बांके बिहारी जू का साजो श्रृंगार सहित तमाम धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जहां संगीतमय सुंदरकांड पाठ,भजन कीर्तन, एवं प्रसादी वितरण आदि कार्यक्रम किए गए इस मौके पर मंदिर के पुजारी पंडित राधेश्याम महाराज सहित विजय द्विवेदी गुड्डू महाराज ने बताया कि राधा अष्टमी के अवसर पर राधा जू का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जहां मंदिर के साजो श्रृंगार सहित राधा रानी और बांके बिहारी जू की साज सज्जा की गई एवं अनेक धार्मिक अनुष्ठान किए गए।

