टीकमगढ़। सिंधी समाज द्वारा रविवार को श्री झूलेलाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। शिविर सुबह 11.30 बजे प्रारंभ होकर दोपहर 03 बजे तक चला। इस आयोजन का नेतृत्व समाज के अध्यक्ष दीपक रामचंद्रानी ने किया, जबकि संचालन की जिम्मेवारी कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती हेमा भागवानी को सौंपी गई। शिविर में 09 डॉक्टरों, 10 नर्सिंग स्टाफ तथा 01 फार्मासिस्ट ने अपनी सेवाएँ दीं। डॉक्टरों के आगमन पर सभी का तिलक लगाकर सम्मान किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य सामान्य जांचें की गईं। कुल लगभग 150 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई और चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। रोगियों को नि:शुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं। इस दौरान समाज के सचिव दीपक खत्री, लक्ष्मण जेठवानी, मनमोहन रामचंदानी, भगत शब्दानी, लक्ष्मण खत्री, सोनू चंदवानी, विजय भागवानी, जोनी वकील साहब, तरुण मूलचंदानी, जय राम नावानी, पूजा जेशवानी, कविता लधानी, पूजा गुरनानी, सुनीता लधानी तथा भूमि गुरनानी सहित अनेक समाज जन उपस्थित रहे।अंत में पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित जनों एवं चिकित्सकों को शील्ड और सम्मान पत्र भेंट कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

