टीकमगढ़। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉक्टर बीरेंद्र कुमार खटीक के मुख्यआतिथ्य में भारत सरकार के द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय खेल महोत्सव के अंतिम दिन सण्डे ऑन साइकिल के तहत साईकिल रैली का आयोजन किया गया। केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने पुलिस लाईन परिसर से हरी झंडी दिखाकर साईकिल रैली को रवाना किया। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा साइकिल रैली में सम्मिलित सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं आम नागरिकों से परिचय प्राप्त किया गया। तत्पश्चात केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय तथा पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के साथ साईकिल रैली में शामिल होकर सभी को फिटनेस के प्रति जागरूक करने एवं वातारण को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश दिया। साईकिल रैली में आर.आई, खेल संघों के पदाधिकारी, खेल प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में प्रतिभागिता की। रैली पुलिस लाईन परिसर से प्रारंभ कर सिंधी धर्मशाला, गांधी चैराहा, स्टेट बैंक चैराहा, जवाहर चैराहा, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुये पुलिस लाईन परिसर में समाप्त हुयी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिवस 29 अगस्त 2025 में जिला मुख्यालय एवं विकासखण्ड मुख्यालयों पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। 30 अगस्त 2025 को स्पोर्टस क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा दिनांक 31 अगस्त 2025 को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साईकिल रैली की संपूर्ण व्यवस्था जिला शिक्षा अधिकारी हनुमंत सिंह चौहान द्वारा कराई गई। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चैहान, ट्रैफिक प्रभारी आरआई कैलाश पटेल, उत्तम सिंह सूबेदार, देवेश चंदेल, प्रियंक खरे, धनीराम अहिरवार,पी. प्रसन्ना कुमार, अनूप मंडल, प्रिंस सेन,शरीफ खान, वृजेश यादव, प्रेम नारायण साधक,विनय प्रताप, अंकित राय, एस.पी. दौदेरिया सहित खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, कोच एवं पुलिस बल के जवान तथा छात्र-छात्रायें बडी संख्या में मौजूद रहे। ज्ञातव्य है कि भारत के हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय तथा पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में खेल और युवा कल्याण विभाग एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय खेल दिवस का आयोजन किया गया।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

