टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई की पहल पर जिले में लगातार जनसुनवाई एवं संवाद शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य है लोगों की समस्याओं को सुनना, उनका त्वरित समाधान करना और पुलिस-जनता के बीच भरोसे को मजबूत करना।
मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित शिविर में एसपी मंडलोई तथा एएसपी विक्रम सिंह कुशवाह ने सीधे नागरिकों से बातचीत की। ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों से आए लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुँचे। अधिकांश मामलों पर तत्काल निर्देश दिए गए और शेष पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। जनसुनवाई में जिन मुद्दों पर प्राथमिकता दी गई उनमें सीएम हेल्पलाइन एवं व्यक्तिगत आवेदन को प्राथमिकता।,हर शिकायत पर निष्पक्ष, तथ्याधारित और समयसीमा में कार्यवाही,अनुभाग स्तर पर एसडीओपी द्वारा जनता से सीधा संवाद।,थाना और चौकी स्तर तक जनसुनवाई शिविरों का आयोजन।
शिकायतों के त्वरित निपटान और जनता से पारदर्शी संवाद पर विशेष जोर। एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने इस दौरान कहा कि हम चाहते हैं कि पुलिस आम नागरिकों के भरोसे पर खरी उतरे। संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ हर शिकायत का समाधान हमारी जिम्मेदारी है। पुलिस के आगामी काली प्रणाली में यह सम्मलित है कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग को मजबूत करने के लिए भविष्य में भी इसी तरह के शिविर निरंतर जारी रहेंगे। पुलिसिंग को और अधिक जनकेंद्रित, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में यह पहल लगातार आगे बढ़ती रहेगी।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

