
नर्मदापुरम / सुगंध दशमी पर श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बहुत भक्ति पूर्वक आध्यात्मिक संत श्री तारण तरण मण्डलाचार्य जी के जिनालय में श्री बेदी जी के समक्ष श्री मंदिर विधी का आयोजन एवं भव्य आरती के साथ साथ महिला मंडल नें भी सुगंध दशमी सुहाग पर्व पर सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित की। श्री तारण तरण जैन समाज की सभी महिलायें ने एक दूसरे को सुहाग सामग्री प्रदान कर शुभकामनाएँ दी सुहाग सामग्री प्रदान करने वालों में ऐकता फौजदार, नीरजा फौजदार, अर्चना सुबोध जैन, वंदना समैया, प्रीति मंहत, रधिमा मंहत, डॉली जैन, सपना जैन, अनीता जैन, रूबि फौजदार, निधी फौजदार, प्रिया जैन, आयुषी गिल्ला, आरती मंहत, दिव्या जैन, निकिता जैन, साक्षी फौजदार एवं शॉंति जैन उपस्थित रही। सभी ने बहुत उत्साह पूर्वक सुहाग दशमी मनाई।

