टीकमगढ़। जिले के अब 62 ग्रामों में आदि कर्मयोगी अभियान आदिवासियों ,जनजातीय समूहों को सक्षम बनाएगा आदि कर्मयोगी अभियान ज्यादातर आदिवासी जनजातीय बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा जिसमें इन समुदायों को सशक्त बनाने की तैयारी शासन ने कर ली है। और अब यह आदि कर्मी योगी अभियान शुरू किया जा रहा है इसी आदि कर्म योगी अभियान की संपूर्ण जानकारी को साझा करने के लिए बुधवार 03 सितंबर 2025 को जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल चौराहे के समीप स्थित एक स्थानीय होटल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय सहित जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे एवं आदि कर्म योगी अभियान से जुड़े संबंधितों सहित तमाम प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने इस अभियान के बारे में तमाम जानकारी देते हुए बताया कि खास तौर पर आदि कर्मयोगी अभियान उन ग्रामीण क्षेत्रों और नगरीय क्षेत्रों में चलाया जाएगा जहां ज्यादातर आदिवासी,जनजातीय बाहुल्य समुदाय हैं जिन्हें सशक्त बनाया जाएगा जहां उन्हें मुख्य विकास की धारा से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास की पहिल इस अभियान से जुड़ी हुई है। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने बताया कि इस अभियान मे सात विभागों को शामिल किया गया है जो इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाएंगे एवं स्वयंसेवी संस्था भी इसमें काम करेगी जहां शिक्षा, स्वास्थ्य ,पोषण सहित आदिवासी,जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास को लेकर इस आदि कर्मयोगी अभियान को शुरू किया जाएगा।

