टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने दिनांक 02 सितम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के पुलिस कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी निजी व सेवा से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। खासतौर पर बीमारी, दुर्घटना या पारिवारिक कारणों से प्रभावित जवानों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बीमारियों और छुट्टी से जुड़े मामलों का तुरंत समाधान करने के निर्देश श्री मंडलोई ने संबंधित शाखाओं को निर्देश दिए कि बीमारियों सिक प्रकरण और अवकाश से जुड़े सभी लंबित प्रकरणों का *शीघ्र और प्राथमिकता से समाधान* किया जाए, ताकि किसी भी कर्मचारी को अनावश्यक परेशानी न हो और उन्हें समय पर राहत मिल सके। उन्होंने सभी कर्मचारियों को साफ तौर पर कहा कि नियमित परेड में उपस्थित रहना अनिवार्य है। पुलिस बल में अनुशासन सर्वोपरि होता है और किसी भी तरह की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा*। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा, रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान शीघ्र लेखक रत्नेश तिवारी, और सहायक उपनिरीक्षक गौरव सिंह घोष सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

