
नर्मदापुरम / सामान्य वनमण्डल के डीएफओ मयंक गुर्जर के दिशा निर्देशन में एवं एसडीओ मानसिंह मरावी के मार्गदर्शन वन विभाग एवं एसटीआर की संयुक्त टीम ने एनटीपीसी में तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। गौरतलब रहे कि विगत दिनों एक तेंदुआ के बच्चे की मौत इसी पावरग्रिड के अंदर करंट लगने से हुई थी। बताया जा रहा कि जिस तेंदुए ओर उसके शावक को लोगों ने पावरग्रिड के अंदर घूमते हुए देखा था, जिसके कारण पावरग्रिड के अंदर रहने वाले लोगों में भय व्याप्त था । वहीं तेंदुए के शावक की मौत के बाद दूसरे तेंदुए के यहां दिखाई देने से लोग भयभीत हैं। यहां के एक स्कूल में बच्चों तक को स्कूल प्रबंधन आने से मना कर दिया है। जिसके चलते वन विभाग ओर संयुक्त टीम ने गुरुवार को पावरग्रिड के भीतर तेंदुआ को पकड़ने पिंजरा लगा दिया है और चौकसी बढ़ा दी है। साथ ही एस डी ओ मानसिंह मरावी ने पावरग्रिड के अंदर रहने वाले रहवासियों से अपील की है कि वे चौकस रहे, दिन डूबने के बाद घरों में रहे। तेंदुए का रेस्क्यू करने के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। बहरहाल पथरौटा क्षेत्र में आने वाले एनटीपीसी क्षेत्र में एक तेंदुए शावक की मौत होने ओर दूसरे तेंदुए के दिखाई देने के बाद से यहां के रहवासी भयभीत देखे जा रहे है
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

