टीकमगढ़, 04 सितम्बर 2025 जिला अस्पताल में मानस प्रेरणा समिति द्वारा संचालित गरीबों को भोजन वितरण कार्यक्रम में आज समाजसेवी शिफ्तैन पठान ने जरूरतमंदों को भोजन करवा कर अपना जन्मदिन मनाया।
शिफ्तैन पठान बचपन से ही समाज सेवा में रुचि रखते हैं। वे वृक्षारोपण, खेलकूद और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं। वे लईक मोबाइल (पूर्व विधायक प्रतिनिधि) के पुत्र हैं और समाजसेवा में लगातार योगदान दे रहे हैं।
इस अवसर पर समाजसेवी बृजेश मिश्रा, माेनू महाराज, इरफान अहमद, अंकित गुप्ता, अयान खान, विकी कड़ा, राजू दुबे, सदाब खां और नीतेश जैन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

